Siddhi Mantra
पॉजिटिव- समय अनुसार कार्य संपन्न होंगे। इससे आपको खुशी महसूस होगी। कोई सरकारी मामला भी अटका हुआ है, तो उसे हल करना आसान होगा। ससुराल से खुशी भरा समाचार मिल सकता है। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक जरूरतों का भी ध्यान रखें। कोई प्रॉमिस किया है तो उसे निभाना भी जरूरी है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से विचारों में सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों तथा स्टाफ पर कड़ी नजर रखें। किसी भी गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें, वरना आप फंस सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन उसे कार्य रूप देने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य कर लें।
लव- घर में सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- पेट दर्द व गैस की समस्या बढ़ेगी। परंपरागत इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3